22 सितंबर 2019 - 17:18
संदिग्ध ड्रोन दुबई पहुंचे, दुबाई हवाई अड्डे पर उड़ानें बंद, अब भी समय है मान जाओ

संयुक्त अरब इमारात के मीडिया ने दुबई हवाई अड्डे पर उड़ानों के बंद होने की सूचना दी है।

तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इमाराती मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि दुबई हवाई अड्डे के पास एक ड्रोन विमान के देखे जाने के बाद उड़ानों को रोक दिया गया। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह ड्रोन किसका था और कहां से आया था। यमनी सेना की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है किन्तु यमनी सेना ने इससे पहले संयुक्त अरब इमारात को सऊदी अरब जैसे हमलों की धमकी दी थी।

इसी मध्य यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के असीर प्रांत की ओलब सीमा के निकट हमलावरों के ठिकानों पर दो ज़िलज़ाल-1 मीज़ाइल से हमला किया जिसमें बड़ी संख्या में हमलावरों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है।